Solved Papers

UPPSC 2011 Pre Exam (Geography & Environment Questions)

UPPSC Pre Exam 2011

(Geography + Environment= 23 Questions)

उत्तर प्रदेश पी. सी. एस. (प्रीलिम्स) परीक्षा, 2011,

सामान्य अध्ययन

UPPSC 2011 Pre Exam (Geography & Environment Questions)
UPPSC 2011 Pre Exam (Geography & Environment Questions)

भारत का भूगोल

भौतिक संरचना/अपवाह तंत्र/मानव भूगोल

UPPSC 2011 Pre Exam (Geography & Environment Questions)

27. सूची-1 एवं सूची-II को सुमेलित कीजिए तथा नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिये

सूची-1 (झील) —————–सूची-II (नगर)

A. इरी ————————-1. डुलुथ

B. मिचिगन——————2. डेट्रायट

C. ओण्टारियो—————-3. गैरी

D. सुपीरियर——————4. हैमिल्टन

कूट : . A B C D

(a) 2 1 4 3 (b) 1 3 2 4 (c) 4 2 3 1 (d) 2 3 4 1

उत्तर-(d)

झील—————-नगर

इरी——————डेट्रायट

मिचिगन ———गैरी

ओण्टारियो———–हैमिल्टन

सुपीरियर—————-डुलुथ

28. निम्नलिखित में से कौन महाराष्ट्र में नहीं स्थित है?

(a) बालाघाट श्रेणी (b) हरिश्चन्द्र श्रेणी (c) माण्डव पहाड़ियाँ (d) सतमाला पहाड़ियाँ

उत्तर-(c)

  • माण्डव की पहाड़ियाँ गुजरात राज्य में अवस्थित है जबकि महाराष्ट्र में बालाघाट, हरिश्चन्द्र तथा सतमाला की पहाड़ियाँ अवस्थित हैं।

29. निम्नलिखित में से कौन गुजरात का बन्दरगाह कस्बा नहीं है?

(a) जामनगर (b) ओखा (c) पोरबंदर (d) वेरावल

उत्तर-(a) व्याख्या दिये गये विकल्पों में जामनगर गुजरात प्रान्त के बन्दरगाह से कोई सम्बन्ध नहीं रखता। तट से यह काफी दूरी पर है जबकि ओखा, पोरबन्दर एवं वेरावल गुजरात के बन्दरगाह कस्बे हैं।

मानसून, वन, मिट्टी, सिंचाई परियोजनाएँ, कृषि

UPPSC 2011 Pre Exam (Geography & Environment Questions)

30. निम्नलिखित में से कौन फसलें जायद में मुख्यतः सिंचित क्षेत्रों में उगाई जाती हैं?

(a) अरहर एवं चना (b) मूंग एवं उड़द (c) चावल एवं मिलेट (d) मक्का एवं मूंगफली

उत्तर-(b)

  • फसल मुख्यतः तीन प्रकार से उगाए जाते हैं।
  • यह निम्न हैं(i) रबी (ii) खरीफ (iii) जायद।
  • प्रश्नानुसार जायद की फसल मूंग, उड़द को सिंचित क्षेत्रों में उगाया जाता है।

31. भारत में चीनी का सबसे बड़ा उत्पादक है

(a) बिहार (b) कर्नाटक (c) महाराष्ट्र (d) उत्तर प्रदेश

उत्तर-(c) Not Updated

  • भारत में चीनी का सबसे बड़ा उत्पादक महाराष्ट्र है। यहां पर समग्र भारत का 30% चीनी उत्पादन होता है।
  • यहां पर चीनी मीलों की संख्या 134 है।
  • चीनी का विश्व में सबसे बड़ा उपभोक्ता तथा दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक देश है। देश में वस्त्र उद्योग के पश्चात् चीनी उद्योग दूसरा सबसे बड़ा कृषि आधारित उद्योग है।

32. भारत में अति सघन वनों का सर्वाधिक क्षेत्र जिस राज्य में पाया जाता है, वह है

(a) अरुणाचल प्रदेश (b) मध्य प्रदेश (c) महाराष्ट्र (d) उड़ीसा

उत्तर-(a)

वन स्थिति रिपोर्ट 2011 के अनुसार प्रश्नानुसार सर्वाधिक वन क्षेत्र वाला राज्य अरुणाचल प्रदेश है। निम्न क्षेत्रों के अतिसघन क्षेत्र इस प्रकार है

33. भारत में कोयला (2008-09) के दो सबसे बड़े उत्पादक

(a) आन्ध्र प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ (b) छत्तीसगढ़ एवं उड़ीसा . (c) छत्तीसगढ़ एवं झारखण्ड (d) झारखण्ड एवं मध्य प्रदेश

उत्तर-(b)

  • भारत में कुल 559 कोयले की खानें हैं जिसमें सर्वाधिक 174 खानें झारखण्ड में है। द्वितीय एवं तृतीय क्रम पर खानों की संख्या क्रमशः प. बंगाल (102) एवं मध्य प्रदेश में (74) है। कोयला उत्पादन मूल्य की दृष्टि से 2008-09 में प्रथम पांच शीर्ष राज्य इस प्रकार है- (1) झारखण्ड – 21.02% (2) ओडिशा – 18.05% (3) छत्तीसगढ़ – 16.66% (4) आंध्र प्रदेश – 11.19% (5) मध्य प्रदेश – 10.39% है।
  • अद्यतन 2011 के आंकड़ों के अनुसार भारत में कोयला उत्पादक दो बड़े राज्य क्रमशः छत्तीसगढ़ और झारखंड है।

34. भारत के निम्नलिखित राज्यों को उनके वनों के क्षेत्रफल के अवरोही क्रम में व्यवस्थित कीजिए तथा नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिये :

1. आन्ध्र प्रदेश 2. अरुणाचल प्रदेश 3. छत्तीसगढ़ 4. उड़ीसा

कूट :

(a) 1, 3, 4, 2 (b) 1, 2, 3, 4 (c)4, 3, 1,2 (d)2, 1, 4,3

उत्तर-(a)

अद्यतन भारत वन स्थिति रिपोर्ट 2013 के अनुसार विकल्प में प्रदत्त राज्यों का अभिलिखित वन क्षेत्र है1. आन्ध्र प्रदेश – 63814 वर्ग किमी । 2. अरुणाचल प्रदेश – 51541 वर्ग किमी 3. छत्तीसगढ़ 59772 वर्ग किमी 4. उड़ीसा 58136 वर्ग किमी

खनिज, शक्ति संसाधन एवं उद्योग व व्यापार

UPPSC 2011 Pre Exam (Geography & Environment Questions)

35. विश्व का एक-तिहाई से अधिक कच्चा इस्पात का उत्पादन प्राप्त होता है

(a) चीन से (b) जापान से – (c) रूस से (d) संयुक्त राज्य अमेरिका से

उत्तर-(a)

  • विश्व में इस्पात उत्पादन में चीन का हिस्सा 23 प्रतिशत है। लौह अयस्क उत्पादन में (2012) रिपोर्ट के अनुसार प्रथम पांच राष्ट्रों की वर्तमान स्थिति निम्न है

देश —————–मिलियन टन में

1. चीन—————–1310

2. आस्ट्रेलिया——–520

3. ब्राजील————-401

4. भारत————–136

5. रूस—————–104

36. सूची-I एवं सूची-II को सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए

सूची-I———————————सूची-II

(लौह-इस्पात केन्द्र) —————-(देश)

A. हैमिल्टन————————-1. चीन

B. बर्मिंघम————————–2. कनाडा

C. ऐसन—————————–3. यूनाइटेड किंगडम

D. अनशान————————-4. जर्मनी

कूट :

A B C D

(a) 4. 3 1 2 (b) 2 1 4 3 (c) 2 3 4 1 (d) 3 4 2 1

उत्तर-(c)

लौह इस्पात केन्द्र —– देश

हैमिल्टन————-कनाडा

वर्मिघम—————यूनाइटेड किंगडम

ऐसन—————–जर्मनी

अनशान ———— चीन

37. निम्नलिखित में से कौन सा युग्म सुमेलित नहीं है?

(a) कोयली ———-गुजरात

(b) नागपट्टिनम्——-आन्ध्र प्रदेश

(c) नुमालीगढ़————-असम

(d) मनाली——— तमिलनाडु

उत्तर-(b)

कोयली————–गुजरात

नागपट्टिनम् —— तमिलनाडु

नुमालीगढ़————–असम

मनाली ——तमिलनाडु (थिस्वल्लुर जिला)

जनसंख्या एवं नगरीकरण

UPPSC 2011 Pre Exam (Geography & Environment Questions)

38. 2011 की जनगणना के अनन्तिम आँकड़ों के आधार पर उत्तर प्रदेश के निम्नलिखित में से किस जिले में साक्षरता दर उच्चतम है?

(a) गौतमबुद्ध नगर (b) गाजियाबाद (c) कानपुर नगर (d) लखनऊ

उत्तर-(b)

  • उत्तर प्रदेश का गाजियाबाद जिला 2011 की जनगणना के अनन्तिम आकड़ों के अनुसार सर्वाधिक साक्षरता वाला जिला है।
  • यहाँ पर साक्षरता दर कुल 85% है। श्रावस्ती की साक्षरता 49.13% के साथ अंतिम स्थान पर है।
  • अन्तिम आंकड़ों के अनुसार गौतमबुद्ध नगर (80.12%) के साथ सर्वाधिक साक्षर जनपद है व सबसे कम साक्षर श्रावस्ती 46.74% है।

39. निम्नलिखित कथनों में से कौन 2011 की जनगणना के अनन्तिम आंकड़ों के आधार पर उत्तर प्रदेश के लिए सही नहीं है?

(a) यहां देश की जनसंख्या का 16.5 प्रतिशत निवास करता है।

(b) यहां देश के सर्वाधिक बच्चे पाये जाते हैं।

(c) इसकी दशकीय वृद्धि दर 18.4 प्रतिशत है।

(d) इसका लिंग अनुपात 908 है।

उत्तर-(c)

  • वर्ष 2011 की जनगणना के अनन्तिम आकड़ों के आधार पर विकल्प (c) सही नहीं है।
  • इसकी दशकीय वृद्धि दर 18.4% के स्थान पर 20.09% है।
  • उत्तर प्रदेश में भारत की कुल जनसंख्या का 16.49% निवास करता है।
  • यहाँ पर 0-6 आयु समूह की जनसंख्या 2,97,28,235 है जो देश में सबसे अधिक है।
  • जहाँ तक लिंगानुपात का प्रश्न है। प्रति 1000 पुरुषों पर महिलाओं की संख्या 908 है। अंतिम आंकड़े में लिंगानुपात 912 हो गया है तथा (2001-11) के दौरान प्रदेश के जनसंख्या की दशकीय वृद्धि दर 20.22% रही जो कि राष्ट्रीय औसत वृद्धि दर (17.7%) से अधिक है।

40. निम्नलिखित नगरों में से किसमें मलिन बस्ती जनसंख्या सर्वाधिक है?

(a) बंगलोर में (b) चेन्नई में (c) दिल्ली में (d) सूरत में

उत्तर-(c)

  • 2001 की जनगणना के अनुसार दिये गये विकल्पों में भारत के नगरों में सबसे अधिक मलिन बस्ती की जनसंख्या मुम्बई में है। यहाँ पर 6.5 मिलियन लोग निवास करते है।
  • दूसरे स्थान पर दिल्ली में 1.9 मिलियन तीसरे स्थान पर कोलकाता में 1.5 मिलियन और चेत्रई में 0.8 मिलियन।

41. निम्नलिखित में से कौन पश्चिम एशिया का सर्वाधिक नगरीकृत देश है?

(a) इजराइल (b) कुवैत (c) कतर (d) सऊदी अरब

उत्तर-(c)

पश्चिमी एशिया का सर्वाधिक नगरीकृत देश (2011 के अनुसार) इस प्रकार हैं – (1) सिंगापुर (100%), (2) कतर (99%), (3) कुबैत (98%), (4) इजराइल (91.9%) है।

42. 2011 की जनगणना के अनन्तिम आँकड़ों के अनुसार उत्तर प्रदेश के निम्नलिखित जिलों को उनके जनसंख्या आकार के अवरोही क्रम में व्यवस्थित कीजिए एवं सही उत्तर नीचे दिए गए कूट से चुनिये

1. इलाहाबाद 2. आजमगढ़ 3. गाजियाबाद 4. लखनऊ

कूट:

(a) 1, 3,2,4 (b) 1, 4, 3,2 (c)2, 3, 1,4 (d)4, 1, 2, 3

उत्तर-(a)

  • जनगणना 2011 के अनुसार उत्तर प्रदेश की कुल जनसंख्या 199581477 है। जिसमें सर्वाधिक जनसंख्या वाले पाँच जिले इस प्रकार है-

(अनन्तिम आँकड़े) जिला————-जनसंख्या (अन्तिम आंकड़ों में)

इलाहाबाद ——————————5959798—–5954391

मुरादाबाद ——————————-4773138—–4772006

गाजियाबाद —————————–4661452—–4681645

आजमगढ़ ——————————-4616509——4613913

लखनऊ ———————————-4588455—–4589838

नोट-अन्तिम आंकड़ों के अनुसार उत्तर प्रदेश की जनसंख्या 19,98,12341 है।

43. 2011 की जनगणना के अनन्तिम आँकड़ों के अनुसार भारत में न्यूनतम यौन अनुपात पाया जाता है(

a) चण्डीगढ़ में (b) दमन एवं दीव में (c) दादरा एवं नगर हवेली में (d) हरियाणा में

उत्तर-(b)

जनगणना 2011 के अनुसार देश का लिंगानुपात 940 है यह विगत वर्ष के लिंगानुपात 933 से 7 अधिक है।

देश के न्यूनतम लिंगानुपात वाले पाँच राज्य इस प्रकार है

राज्य/केन्द्र शासित प्रदेश —–लिंगानुपात —–(अन्तिम आंकड़ों में)

दमन और दीव————————-618———-618

दादर नगर हवेली——————–775———–774

चण्डीगढ़ —————————-818—————-818

दिल्ली——————————–866—————868

हरियाणा——————————–877————–879

नोट-जनगणना 2011 भारत का अन्तिम आंकड़ों में लिंगानुपात 943 है। |

44. 2001-2011 के दौरान निम्नलिखित में से भारत के किस राज्य ने साक्षरता दर में सर्वाधिक वृद्धि दर्ज की है?

(a) बिहार ने (b) गुजरात ने (c) राजस्थान ने (d) उत्तर प्रदेश ने

उत्तर-(a)

  • जनगणना 2011 के अनुसार भारत की साक्षरता द 74.04% है जिसमें 82.14% पुरुष तथा 65.46% महिला साक्षरता दर है।
  • प्रश्नानुसार 2001 से 2011 के मध्य सर्वाधिक साक्षरता दर में वृद्धि (25.4%) वाला राज्य – बिहार है। अन्तिम आंकड़ों के अनुसार भारत की साक्षरता दर 73.0% है जिसमें पुरुष साक्षरता 80.9% व महिला साक्षरता 64.6% है।

45. 2011 की जनगणना के अनन्तिम आँकड़ों के अनुसार भारत का द्वितीय सर्वाधिक जनसंख्या वाला राज्य है

(a) आन्ध्र प्रदेश (b) बिहार (c) महाराष्ट्र (d) पश्चिम बंगाल

उत्तर-(c)

  • जनगणना 2011 के अनुसार देश की कुल जनसंख्या 1210193422 है सर्वाधिक जनसंख्या वाले पाँच राज्य इस प्रकार है।

उत्तर प्रदेश -. 19.981 करोड़

महाराष्ट्र ——11.237 करोड़

बिहार ———10.409 करोड़

पं. बंगाल – ——9.127 करोड़

आंध्र प्रदेश – —-8.458 करोड़

नोट-जनगणना 2011 के अन्तिम आंकड़ों के अनुसार भारत की कुल | जनसंख्या 1,21,05,69,573 है।

46. निम्नलिखित में से कौन से कथन भारतीय जनगणना 2011 के अनन्तिम आँकड़ों के अनुसार सत्य हैं? सही उत्तर के चयन के लिए नीचे दिए कट का उपयोग कीजिए :

1. लक्षद्वीप में सबसे कम जनसंख्या पाई जाती है।

2. चंडीगढ़ में सर्वाधिक जनसंख्या घनत्व पाया जाता है

3. अरुणाचल प्रदेश में सबसे कम जनसंख्या घनत्व पाया जाता है।

4. दादरा एवं नगर हवेली में जनसंख्या की सर्वाधिक दशकीय वृद्धि पाई गई है।

कूट : (a) 1 एवं 2 . (b) 1, 2 एवं 3 (c) 2, 3 एवं 4 . (d) 1, 3 एवं 4

उत्तर-(d)

  • जहां तक लक्षद्वीप की जनसंख्या का प्रश्न है, वह 64,429 है जो सबसे निम्न है।
  • जबकि सबसे अधिक जनसंख्या घनत्व नई दिल्ली में पाया जाता है।
  • अरुणाचल प्रदेश का जनघनत्व 17 है जो सबसे कम है।
  • वही दादर एवं नगर हवेली में जनसंख्या की सर्वाधिक दशकीय वृद्धि (55.50%) पाई जाती है।

148. ‘हरित विकास’ (ग्रीन डेवलपमेंट) का लेखक है

(a) एम.जे. ब्रैडशा (b) एम. निकोल्सन (c) आर.एच. व्हीटेकर (d) डब्ल्यू. एस. एडम्स

उत्तर-(d)

  • हरित विकास के लेखक डब्लू. एम. एडम्स है। इस पुस्तक का पूरा नाम ग्रीन डेवलपमेंट : इनवायरानमेंट एण्ड सस्टेनविलिटी इन ए डेवलपिंग वर्ल्ड है। यह 2008 में प्रकाशित हुई थी।

149. विश्व जल संरक्षण दिवस मनाया जाता है

(a) 28 फरवरी को (b) 22 मार्च को (c) 5 जून को (d) 11 जुलाई को

उत्तर-(b)

28 फरवरी————-राष्ट्रीय विज्ञान दिवस

22 मार्च—————–विश्व जल दिवस

5 जून——————–विश्व पर्यावरण दिवस

11 जुलाई —————-विश्व जनसंख्या दिवस

21 सितम्बर ————विश्व शान्ति दिवस

1 दिसम्बर————-एड्स दिवस

150. पेरियार गेम अभयारण्य प्रसिद्ध है

(a) शेरों के लिए (b) चित्तीदार हिरणों के लिए (c) बाघों के लिए (d) जंगली हाथियों के लिए

उत्तर-(d)

UPPSC 2011, Paper-01

(THE END)

Join Fb Group — Click here

Visit More in Site: – Click here

To Watch the You tube Channel – Click Here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page