अधिसूचना/विज्ञप्ति Notice Letter
Hindi

अधिसूचना/विज्ञप्ति Notice Letter

Letter-Writing

पत्र-लेखन-कला

अधिसूचना/विज्ञप्ति Notice Letter

Example –

अधिसूचना/विज्ञप्ति Notice Letter
अधिसूचना/विज्ञप्ति Notice Letter

Click Here – To Download All the Letters

[ IT COVERS LAST 30 YEARS LETTERS OF UPPSC (UPPER+LOWER+RO/ARO) AND OTHER STATE CIVIL SERVICE EXAMINATIONS.MORE THAN 150 LETTERS WITH EXPLANATIONS ]-

(1) शासनादेश (G.O.),[ Official Letter] (2) अर्धशासकीय पत्र (D.O.), (3) परिपत्र (Circular Letter), (4) द्रुत पत्र (Express Letter) (5) अशासकीय पत्र (Unofficial Letter), (6) तार (Telegram), (7) कार्यालय स्मृति पत्र (Office Memorandum), (8) प्रस्ताव (Resolution), (9) प्रेस विज्ञप्ति (Press Communique), (10) अधिसूचना, सूचना, विज्ञापन (Notification, Advertisement, Notice), (11)पृष्ठांकन(Endorsement), (12) अनुस्मारक पत्र (Reminder)

Recently Asked Questions [अधिसूचना/विज्ञप्ति Notice Letter]

प्रश्न-1: अधिसूचना’ को परिभाषित करते हुए मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से शिक्षकों की सेवानिवृत्ति वय बढ़ाने के सन्दर्भ में एक अधिसूचना का प्रारूप तैयार कीजिए। UPPSC Mains Exam 2018

प्रश्न-2 : अधिसूचना किसे कहते हैं? अधिसूचना का एक प्रारूप बनाएँ, जिसमें अवकाश के बाद किसी अधिकारी के पदभार ग्रहण करने का उल्लेख हो। UKPSC Mains Exam 2016

प्रश्न-3 : विज्ञप्ति का आशय स्पष्ट करते हुए उसके प्रारूप की रूपरेखा प्रस्तुत कीजिए।

(UP RO/ARO Mains General Hindi, 2017) (UK PCS Mains General Hindi, 2004)

प्रश्न-4 : मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश की ओर के सभी विभागाध्यक्षों तथा सचिवों को सम्बोधित एक विज्ञप्ति का प्रारूप लिखिए, जिसमें अनुसूचित जाति/जनजाति के रिक्त पदों को भरने के कड़े निर्देश दिए गये हों।

(UP RO/ARO Mains General Hindi 2001)

प्रश्न-5 : गर्मी के मौसम में नगर में हैजा और दूसरे संक्रामक रोगों के फैलाने की आशंका है इस प्रसंग में नगर स्वास्थ्य अधिकारी की ओर से अखबारों में प्रकाशनार्थ एक विज्ञापन तैयार कीजिए जिसमें स्वच्छता तथा दूसरी आवश्यक सावधानियाँ बरतने की अपील की गयी हो। . (UP RO/ARO Mains General Hindi 1993)

प्रश्न-6 : चिकित्सा एवं परिवार नियोजन विभाग की ओर से एक विज्ञापन आलेख तैयार कीजिए जो एक सौ शब्द का हो, जिसमें प्रदेश के नागरिकों से परिवार नियोजन के महत्त्व को दर्शाते हुए परिवार नियोजन अपनाने को कहा जाए।

(UP RO/ARO Mains General Hindi 1991)

प्रश्न-7 : नगर महापालिका के जनसम्पर्क अधिकारी की ओर से समाचार-पत्रों के लिए एक विज्ञप्ति तैयार कीजिए जिसमें उद्यानों की महत्ता तथा उद्यानों के रख-रखाव के उपाय बताये गये हों। (UP RO/ARO Mains General Hindi 1989)

प्रश्न-8 : पर्यटन विभाग की ओर से एक विज्ञापन का आलेख बनाएँ जो 100 शब्दों का हो, जिसमें देशवासियों को पर्यटन की श्रेष्ठता से आकर्षित होकर पर्यटन करने को कहा जाए। (UP RO/ARO Mains General Hindi 1989)

प्रश्न-9 : भारत और बांग्लादेश के प्रधानमंत्री के बीच व्यापार को बढ़ावा देने के लिए एक समझौता हुआ। इससे सम्बन्धित विस्तृत प्रेस विज्ञप्ति का प्रारूप तैयार कीजिए। (Uttarakhand RO/ARO Mains General Hindi 2007)

प्रश्न-10 : भारतीय निर्वाचन आयोग की ओर से लोकसभा चुनाव हेतु अधिसूचना का प्रारूप प्रस्तुत कीजिए।

(UPPCS Mains General Hindi (Nirasth) 2017)

प्रश्न-11: अधिसूचना का स्वरूप स्पष्ट कीजिए और उसका एक उदाहरण भी प्रस्तुत कीजिए।

(UPPCS Mains General Hindi 2015)

प्रश्न-12 : अधिसूचना किसे कहते हैं? उदाहरण देकर स्पष्ट कीजिए। (UPPCS Mains General Hindi 2014)

प्रश्न-13 : काल्पनिक विधानसभा में विधायक के त्यागपत्र देने के कारण रिक्त स्थान पर उपचुनाव की घोषणा से सम्बन्धित अधिसूचना का प्रारूप प्रस्तुत कीजिए। (UPPCS Mains General Hindi 2012)

प्रश्न-14 : भारत सरकार के सूचना प्रसारण मंत्रालय के उप सचिव को अर्जित अवकाश प्रदान किये जाने की अधिसूचना का प्रारूप प्रस्तुत कीजिए। (UPPCS Mains General Hindi 2010)

प्रश्न-15 : अधिसूचना’ से आप क्या समझते हैं? अधिसूचना का एक प्रारूप प्रस्तुत कीजिए। (UPPCS Mains General Hindi 2004)

प्रश्न-16 : अधिसूचना’ का प्रयोग कहाँ किया जाता है। इसका एक उदाहरण प्रस्तुत कीजिए।

(UPPCS Mains General Hindi 2001)

प्रश्न-17 : अधिसूचना/विज्ञप्ति (Notification) किसे कहते हैं? उसका एक प्रारूप तैयार कीजिए।

(UPPCS Special Mains General Hindi 2008)

प्रश्न-1: अधिसूचना’ को परिभाषित करते हुए मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से शिक्षकों की सेवानिवृत्ति वय बढ़ाने के सन्दर्भ में एक अधिसूचना का प्रारूप तैयार कीजिए।

UPPSC Mains Exam 2018 अधिसूचना/विज्ञप्ति Notice Letter

उत्तर-

अधिसूचना की परिभाषा– शासकीय निर्णयों, लोक विषयक महत्त्वपूर्ण मामलों, सांविधिक आदेशों, इत्यादि से सम्बन्धित सरकारी सूचना अधिसूचना कहलाती है। इसको विज्ञप्ति भी कहा जाता है तथा इसका गजट में प्रकाशन अनिवार्य होता है।

अधिसूचना की विशेषताएँ

  1. अधिसूचना का विधिक महत्त्व है। यह उन विषयों के लिए प्रयोग की जाती है जिसमें शासन का नीतिगत मुद्दा सम्मिलित होता है। अधिसूचना शासकीय विषयों का सबसे प्रभावित दस्तावेज मानी जाती है।
  2. अधिसूचना राष्ट्रपति, राज्यपाल या सर्वोच्च प्राधिकारी द्वारा जारी की जाती है। इसलिए इसका प्रकाशन सरकारी गजट में किया जाता है।
  3. यह किसी विभाग के संबंध में सरकारी सूचना होती है। कभी-कभी यह आम जनता से संबंधित होती है।
  4. अधिसूचना में पृष्ठांकन अनिवार्य होता है। सूचना प्राप्त करने वाले अधिकारी को पृष्ठांकन की एक प्रति भेज दी जाती है।
  5. अधिसूचना का मुख्य उद्देश्य यह होता है कि सरकार के निर्णय की जानकारी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ-साथ जनसाधारण को भी हो जाए।

अधिसूचना का उदाहरण

कार्मिक एवं प्रशासनिक विभाग, उ. प्र.

अनुभाग – 1

संख्या-15ख/13क/2020-21

दि.-15 जन, 2020, लखनऊ

अधिसूचना/वय वृद्धि

                           उत्तर प्रदेश शासन द्वारा राज्य के समस्त शिक्षकों की सेवानिवृत्ति वय बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। तत् सन्दर्भ में सेवानिवृत्ति की वर्तमान सीमा 60 वर्ष से विस्तारित कर 62 वर्ष कर दी गयी है।

2- उक्त निर्णय 1 जनवरी, 2020 से प्रभावी माना जाएगा।

आज्ञा से

ह0……….

(क.ख.ग.)

मुख्य सचिव।

प्रतिलिपि निम्न को सूचनार्थ प्रेषित

1. सम्पादक, समस्त दैनिक समाचार पत्र।

2. अनुभाग अधिकारी, अभिलेखागार।

3. उप सचिव, शिक्षा विभाग, उ.प्र.।

आज्ञा से

ह0……….

(क.ख.ग.)

मुख्य सचिव।


प्रश्न-2 : अधिसूचना किसे कहते हैं? अधिसूचना का एक प्रारूप बनाएँ, जिसमें अवकाश के बाद किसी अधिकारी के पदभार ग्रहण करने का उल्लेख हो। UKPSC Mains Exam 2016 अधिसूचना/विज्ञप्ति Notice Letter

उत्तर :

परिभाषा – अधिसूचना आलेखन का वह प्रारूप होता है जिसके माध्यम से लोक विषयक महत्त्वपूर्ण मामलों, शासकीय निर्णयों, सूचनाओं एवं अन्य सांविधिक आदेशों को सर्व साधारण के सूचनार्थ, जारी किया किया जाता है। इसे ‘विज्ञप्ति’ भी कहा जाता है। सक्षम अधिकारियों के निर्णयों, शासन के वैधानिक क्रिया-कलापों या अन्य सूचनाओं का विज्ञप्ति/अधिसूचना के रूप में सरकारी गजट में प्रकाशन अनिवार्य होता है।

उत्तराखण्ड राजस्व परिषद्

सेवा अनुभाग-5

सं. – 12क/2/2016-17

दिनांक -10 जनवरी, 2016, देहरादून

अधिसूचना/पदभार ग्रहण

                                          श्री क.ख.ग. कनिष्ठ लिपिक को उनके वर्तमान पद के स्थान पर वरिष्ठ लिपिक, वेतनमान -2800 ग्रेड पे पर प्रोन्नत किया जाता है। इस पद पर वे अवकाश के बाद तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करना सुनिश्चित करें।

2. इस सम्बन्ध में उक्त वेतनमान के अतिरिक्त सभी अनुमन्य भत्ते एवं सुविधाएँ भी श्री क.ख.ग. को देय होगी।

आज्ञा से

ह0…..

(च.छ.ज.)

संयुक्त सचिव।

प्रतिलिपि सार्वजनिक सूचना पटल पर अंकन एवं प्रमुख समाचार पत्रों में प्रकाशन हेतु प्रेषित।

आज्ञा से

ह0…..

(च.छ.ज.)

संयुक्त सचिव।


प्रश्न-3 : विज्ञप्ति का आशय स्पष्ट करते हुए उसके प्रारूप की रूपरेखा प्रस्तुत कीजिए।

(UP RO/ARO Mains General Hindi, 2017) (UK PCS Mains General Hindi, 2004) अधिसूचना/विज्ञप्ति Notice Letter

उत्तर-

विज्ञप्ति का आशय- शासकीय निर्णयों, लोक विषयक महत्त्वपूर्ण मामलों, सांविधिक आदेशों इत्यादि विषयक गजट में प्रकाशनार्थ सूचनाएं विज्ञप्ति कहलाती हैं। इसके तहत निम्नलिखित बातें समाहित हैं

1. शासन स्तर पर या अधीनस्थ सक्षम प्राधिकारियों के स्तर पर लिये गये निर्णयों को शासकीय पत्र व्यवहार के औपचारिक रूप ‘विज्ञप्ति’ के माध्यम से प्रसारित किये जाते हैं।

2. समस्त विज्ञप्तियों को राजकीय गजट में प्रकाशित किया जाना अनिवार्य होता है।

3. राजकीय गजट में विज्ञप्ति के प्रकाशित होने पर शासन के निर्णयों को वैधता प्राप्त हो जाती है।

4. सभी प्रकार की विज्ञप्तियों को लोक महत्त्व का मानते हुए, सर्वसाधारण के सूचनार्थ प्रकाशित किया जाता है।

5. विज्ञप्तियाँ अन्य पुरुष की भाषा में अप्रत्यक्ष अनुकथन के रूप में दी जाती हैं।

विज्ञप्ति/अधिसूचना का नमूना

विभाग…………………

अनुभाग………………

संख्या ………………………

स्थान………….., दिनांक………..

विज्ञप्ति/……………..

एतद्द्वारा सर्व साधारण सूचित किया जाता है कि……………………………..

2. ………………………………………………………………………………………………

आज्ञा से

ह0………….

नाम ………….

पदनाम ………….

प्रतिलिपि निम्न को आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित

आज्ञा से

ह0………….

नाम ………….

पदनाम ………….


प्रश्न-4 : मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश की ओर के सभी विभागाध्यक्षों तथा सचिवों को सम्बोधित एक विज्ञप्ति का प्रारूप लिखिए, जिसमें अनुसूचित जाति/जनजाति के रिक्त पदों को भरने के कड़े निर्देश दिए गये हों।

(UP RO/ARO Mains General Hindi 2001) अधिसूचना/विज्ञप्ति Notice Letter

उत्तर –

मुख्यमंत्री कार्यालय, उ0प्र0

अनुभाग-2

सं./-14/E-1/2001

लखनऊ, दिनांक – 2 मार्च, 2001

प्रेस विज्ञप्ति

                              उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री को शासन के विभिन्न विभागों के जाँच-पड़ताल के बाद जो जानकारियाँ प्राप्त हुईं, उससे यह स्पष्ट हो गया कि अनुसूचित जाति, जनजाति के पद विभिन्न विभागों में रिक्त हैं। इसलिए मुख्यमंत्री ने यह निर्णय करके सभी विभागाध्यक्षों तथा सचिवों को अनुसूचित/जनजाति के पदों को शीघ्र भरने के लिए कड़े निर्देश दिये हैं। प्राप्त निर्देशों का अनुपालन शीघ्रातिशीघ्र सुनिश्चित कर शासन को उक्त कार्यवाही से अवगत करायें।

आज्ञा से

ह0…..

(च.छ.ज.)

संयुक्त सचिव।

सं. 14(A)/E-1/2001 तददिनांक

उपर्युक्त प्रेस विज्ञप्ति की प्रतिलिपियाँ निम्नलिखित को इस अनुरोध के साथ प्रेषित की कि इसे अपने समाचार-पत्र के “समाचार स्तम्भ’ में पत्र के अगले अंक में प्रकाशित करें

1. सम्पादक, हिन्दुस्तान टाइम्स, लखनऊ.

2. सम्पादक, दैनिक जागरण, लखनऊ।

3. सम्पादक, अमर उजाला, लखनऊ।

आज्ञा से

ह0…..

(च.छ.ज.)

संयुक्त सचिव।


प्रश्न-5 : गर्मी के मौसम में नगर में हैजा और दूसरे संक्रामक रोगों के फैलाने की आशंका है इस प्रसंग में नगर स्वास्थ्य अधिकारी की ओर से अखबारों में प्रकाशनार्थ एक विज्ञापन तैयार कीजिए जिसमें स्वच्छता तथा दूसरी आवश्यक सावधानियाँ बरतने की अपील की गयी हो। . (UP RO/ARO Mains General Hindi 1993) अधिसूचना/विज्ञप्ति Notice Letter

उत्तर – 

स्वास्थ्य विभाग, उ0 प्र0

अनुभाग-1

विज्ञापन संख्या-2/93-94

दिनांक – 12 मार्च, 1993, इलाहाबाद

विज्ञापन

                                 एक नगर स्वास्थ्य अधिकारी होने के नाते नगर की जनता को आगाह कर देना चाहता हूँ कि गर्मी के मौसम में नगर के विभिन्न क्षेत्रों में हैजा और दूसरे संक्रामक रोगों के फैलने की आशंका बढ़ जाती है। उसका मुख्य कारण नगर में स्वच्छ पेयजल तथा पानी का जल स्तर घटने से पानी की समस्या तथा जल निगम द्वारा भेजे जाने वाले जल में कहीं-कहीं पर पाइप फूटने से अन्य प्रकार की गंदगियाँ और उससे भी बड़ा कारण नगर में कूड़े-करकटों का बढ़ता ढेर है, जिसके लिए हम सभी लोग जिम्मेदार हैं।

                 2. वैसे ये सभी बीमारियाँ मूलतः जल के दूषित होने के कारण फैलती हैं इसलिए नगर के नागरिकों से मेरी विशेष अपील है कि वे जल को उबालकर पीयें तथा जल को ढककर रखें। साफ-सफाई पर विशेष ध्यान रखें। गर्मी के दिनों में हरी सब्जियों में विशेष रूप से कीटनाशक कुछ अधिक ही मात्रा में डाला जाता है, इसलिए शाक-सब्जियों को खूब धुलकर ही सेवन करें और अपने आस-पास के वातावरण को स्वच्छ रखें। कूड़े-कचरों को कूड़ेदान में ही डालें। बर्तनों को भी स्वच्छ रखें तथा साबुन से हाथ धोकर ही भोजन करें। जल का सेवन अधिक मात्रा में करें। यदि इसके बावजूद भी हैजा या अन्य संक्रामक बीमारी फैलती है तो सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों या प्राइवेट चिकित्सकों से परामर्श लेकर बीमारी का उचित निदान करें।

आज्ञा से

ह0……………

(क.ख.ग.)

नगर स्वास्थ्य अधिकारी।

सं. 2 (1) 93-94 तददिनांक

उपर्युक्त प्रेस विज्ञप्ति की प्रतिलिपियाँ निम्नलिखित को इस अनुरोध के साथ प्रेषित कि इसे अपने समाचार-पत्र के “समाचार स्तम्भ” में पत्र के अगले अंक में निःशुल्क प्रकाशित करने का कष्ट करें –

समाचार सम्पादक –

(1) न्यूज एडीटर, अमर उजाला, इलाहाबाद।

(2) न्यूज एडीटर, दैनिक जागरण, इलाहाबाद।

(3) न्यूज एडीटर, हिन्दुस्तान, इलाहाबाद।

आज्ञा से

ह0……………

(क.ख.ग.)

नगर स्वास्थ्य अधिकारी।


प्रश्न-6 : चिकित्सा एवं परिवार नियोजन विभाग की ओर से एक विज्ञापन आलेख तैयार कीजिए जो एक सौ शब्द का हो, जिसमें प्रदेश के नागरिकों से परिवार नियोजन के महत्त्व को दर्शाते हुए परिवार नियोजन अपनाने को कहा जाए।

(UP RO/ARO Mains General Hindi 1991) अधिसूचना/विज्ञप्ति Notice Letter

उत्तर

चिकित्सा एवं परिवार नियोजन विभाग, उ. प्र.

सेवा अनुभाग-2

संख्या-12/2क/1991-92

दि0-12 जुलाई, 1991, लखनऊ

विज्ञापन

                      उत्तर प्रदेश सरकार में स्वास्थ्य मंत्री होते हुए मैंने यह अनुभव किया कि प्रदेश की जनता की सबसे बड़ी समस्या गरीबी, बेरोजगारी और निरक्षरता है। जिसका मूल कारण बढ़ती जनसंख्या है। जनसंख्या की बढ़ोत्तरी को रोकने के लिए आपसे हम अनुरोध करते हैं कि आप लोग चिकित्सा एवं परिवार नियोजन के महत्त्व को समझें। इसीलिए जगह-जगह पर ‘छोटा परिवार सुखी परिवार’ के विज्ञापन भी शासन द्वारा विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर लगाये गये हैं।

2. इस विज्ञापन के मूल उद्देश्य की पूर्ति तभी हो सकती है, जब आप लोग मुझे इस पुण्य कार्य में सहयोग दें, क्योंकि छोटे परिवार को आप अच्छी शिक्षा, अच्छा भोजन, अच्छा वातावरण दे सकते हैं जिससे आप प्रदेश के साथ-साथ देश की प्रगति में भी मुख्य भूमिका निभा सकते हैं। स्वास्थ्य मंत्री होते हुए भी मुझे यह अहसास हुआ कि देश के जिन प्रदेशों में शिक्षा की प्रतिशतता बढ़ी है, उन राज्यों के नागरिकों ने छोटे परिवार का महत्त्व भी समझा है और उस प्रदेश की उन्नति भी अधिक तीव्रगति से हो रही है। जैसे केरल, मिजोरम, तमिलनाड. गोआ, महाराष्ट्र। अतः चिकित्सा एवं परिवार नियोजन के जो मानदण्ड हमारी सरकार ने निर्धारित किये हैं और जिस तरह उसके लिए सतत संघर्षशील है वह तभी पूर्ण हो सकता है, जब आप लोग सर्वशिक्षा अभियान में हमें और हमारी सरकार का साथ दें। मैं आपको यह सुनिश्चित कराना चाहता हूँ कि यदि आप इस आन्दोलन में साथ देंगे तो हमारी सरकार, आप और आपके बच्चों सहित आपके पूरे परिवार को समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करायेगी।

3.अतः आप लोगों से अनुरोध है कि आप लोग चिकित्सा एवं परिवार नियोजन के महत्त्व को समझें और उसका परिपालन करें।

आज्ञा से

ह0……………

(क.ख.ग.)

स्वास्थ्य मंत्री।

संख्या-12/2क/1991-92 तददिनांक

उपर्युक्त प्रेस विज्ञप्ति की प्रतिलिपियाँ निम्नलिखित को इस अनुरोध के साथ प्रेषित कि इसे अपने समाचार-पत्र के “समाचार स्तम्भ” में पत्र के अगले अंक में निःशुल्क प्रकाशित करने का कष्ट करें –

समाचार सम्पादक –

(1) न्यूज एडीटर, अमर उजाला, इलाहाबाद।

(2) न्यूज एडीटर, दैनिक जागरण, इलाहाबाद।

(3) न्यूज एडीटर, हिन्दुस्तान, इलाहाबाद।

आज्ञा से

ह0……………

(क.ख.ग.)

स्वास्थ्य मंत्री।


प्रश्न-7 : नगर महापालिका के जनसम्पर्क अधिकारी की ओर से समाचार-पत्रों के लिए एक विज्ञप्ति तैयार कीजिए जिसमें उद्यानों की महत्ता तथा उद्यानों के रख-रखाव के उपाय बताये गये हों। (UP RO/ARO Mains General Hindi 1989) अधिसूचना/विज्ञप्ति Notice Letter

उत्तर

कार्यालय नगर महापालिका

उत्तर प्रदेश

संख्या-34/xx-1989

इलाहाबाद, दिनांक – 25 मार्च, 2018

विज्ञप्ति

                          सभी समाचार-पत्रों को सूचित किया जाता है कि नगर महापालिका के विभिन्न क्षेत्रों में प्रदूषण बहुत तेजी से बढ़ रहा है जो मनुष्यों तथा जीव-जन्तुओं के लिए अत्यंत घातक है। पर्यावरण प्रदूषण को दूर करने के लिए उद्यानों का रख-रखाव अति महत्त्वपूर्ण है। उसके लिए हमें नगर महापालिका के क्षेत्र में सामाजिक वानिकी के तहत जहाँ छोटे-छोटे उद्यान स्थापित करना चाहिए वहीं सड़कों के किनारे हरे-भरे वृक्षों को लगाना चाहिए। वृक्षों की देखभाल के लिए उनके चारों ओर बाड़ लगाना चाहिए तथा वृक्षों की उपयोगिता का पर्यावरण प्रदूषण को दूर करने में क्या महत्त्व है, इसके लिए हमें एक जनजागरण अभियान चलाना चाहिए।

आज्ञा से

ह0………………..

(अ.ब.स.)

जनसम्पर्क अधिकारी।

संख्या-34 (i)XX-1989 इलाहाबाद :दिनांक : 25 मार्च, 2018

उपर्युक्त प्रेस विज्ञप्ति की प्रतिलिपियाँ निम्नलिखित को इस अनुरोध के साथ प्रेषित कि इसे अपने समाचार-पत्र के ‘समाचार स्तम्भ’ में पत्र के अगले अंक में निःशुल्क प्रकाशित करने का कष्ट करें –

1. न्यूज एडीटर, अमर उजाला, इलाहाबाद।

2. न्यूज एडीटर, दैनिक जागरण, इलाहाबाद।

3. न्यूज एडीटर, दैनिक हिन्दुस्तान, इलाहाबाद।

4. न्यूज एडीटर, दैनिक आज, इलाहाबाद।

आज्ञा से

ह0………………..

(अ.ब.स.)

जनसम्पर्क अधिकारी।


प्रश्न-8 : पर्यटन विभाग की ओर से एक विज्ञापन का आलेख बनाएँ जो 100 शब्दों का हो, जिसमें देशवासियों को पर्यटन की श्रेष्ठता से आकर्षित होकर पर्यटन करने को कहा जाए। (UP RO/ARO Mains General Hindi 1989) अधिसूचना/विज्ञप्ति Notice Letter

उत्तर –

उत्तर प्रदेश सरकार

पर्यटन विभाग

विज्ञापन संख्या-3/89-90

दिनांक – 12 जून 1998, लखनऊ

विज्ञापन

देशवासियों को पर्यटन का महत्त्व वर्तमान युग में समझना पड़ेगा। पर्यटन से जहाँ एक ओर देश के राजस्व स्रोत में बढ़ोत्तरी होगी, वहीं देश के महत्त्वपूर्ण पर्यटन स्थलों के बारे में लोगों को जानकारी होगी। देश का पर्यटन उद्योग तभी फूले-फलेगा जब देश के नागरिकों द्वारा ‘अतुल्य भारत’ की हमारी प्राचीन संस्कृति के आदर्श का पालन किया जायेगा। पर्यटन से जहाँ देश के लोगों को रोजगार मिलेगा वहीं होटल उद्योग को बढ़ावा मिलेगा। बड़े-बड़े होटलों के आसपास विभिन्न प्रकार के मार्केट स्थापित होंगे। पर्यटन के माध्यम से ही नागरिक देश के महत्त्व, फल, फूल तथा हस्तशिल्प उद्योग की बनी वस्तुओं के महत्त्व को अच्छी तरह समझ सकेंगे।

आज्ञा से

ह0…………..

(अ.ब.स.)

सचिव।

संख्या-3/89-90 तददिनांक

उपर्युक्त प्रेस विज्ञप्ति की प्रतिलिपियाँ निम्नलिखित को इस अनुरोध के साथ प्रेषित कि इसे अपने समाचार-पत्र के “समाचार स्तम्भ” में पत्र के अगले अंक में निःशुल्क प्रकाशित करने का कष्ट करें –

समाचार सम्पादक –

(1) न्यूज एडीटर, अमर उजाला, इलाहाबाद।

(2) न्यूज एडीटर, दैनिक जागरण, इलाहाबाद।

(3) न्यूज एडीटर, हिन्दुस्तान, इलाहाबाद।

आज्ञा से

ह0……………

(अ.ब.स.)

सचिव।


प्रश्न-9 : भारत और बांग्लादेश के प्रधानमंत्री के बीच व्यापार को बढ़ावा देने के लिए एक समझौता हुआ। इससे सम्बन्धित विस्तृत प्रेस विज्ञप्ति का प्रारूप तैयार कीजिए। (Uttarakhand RO/ARO Mains General Hindi 2007) अधिसूचना/विज्ञप्ति Notice Letter

उत्तर-

वाणिज्य मंत्रालय

भारत सरकार, नई दिल्ली

संख्या सी. 276/2-सी/2014-15

दिनाक – 5 अप्रैल, 2014, नई दिल्ली

प्रेस विज्ञप्ति

भारत तथा बांग्लादेश के मध्य व्यापार एवं वाणिज्य के संवर्द्धन हेतु अप्रैल 2014 में दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों की उपस्थिति में कषि व इंजीनियरिंग क्षेत्रों में विभिन्न समझौतों को सम्पन्न किया गया। इस सन्दर्भ में निम्नलिखित समझौतों पर हस्ताक्षर हुए –

(1) चावल तथा मक्के के निर्यात पर भारत द्वारा कस्टम ड्यूटी घटाकर 4% करना।

(2) सहायक कृषि कार्यों हेतु आवश्यक उपकरणों पर आयात शुल्क घटाकर 2% करना।

(3) बीज संवर्द्धन तकनीक के निर्यात पर रोक हटाना।

(4) इंजीनियरिंग वस्तुओं पर दोनों देशों द्वारा आयात शुल्क खत्म करना।

(5) बिजली के उपकरणों को छोड़कर अन्य सभी इंजीनियरिंग उत्पादों के निर्यात शुल्क की समाप्ति पर सहमति।

आज्ञा से

ह…..

(अ. ब. स.)

सचिव।

संख्या सी. 276/2-सी/2014-15-तदिनांक

                  उपर्युक्त प्रेस विज्ञप्ति की प्रतिलिपियाँ निम्नलिखित को इस अनुरोध के साथ प्रेषित कि इसे अपने समाचार-पत्र के “समाचार-स्तम्भ” में अगले अंक में निःशुल्क प्रकाशित करने का कष्ट करें –

समाचार सम्पादक :

(1) नार्दन इंडिया पत्रिका, इलाहाबाद।

(2) दी लीडर, इलाहाबाद।

(3) दैनिक अमृत प्रभात, इलाहाबाद।

(4) दैनिक जागरण, इलाहाबाद।

(5) दैनिक आज, इलाहाबाद।

आज्ञा से

ह…..

(अ. ब. स.)

सचिव।


प्रश्न-10 : भारतीय निर्वाचन आयोग की ओर से लोकसभा चुनाव हेतु अधिसूचना का प्रारूप प्रस्तुत कीजिए।

(UPPCS Mains General Hindi (Nirasth) 2017) अधिसूचना/विज्ञप्ति Notice Letter

उत्तर–

भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली

अधिष्ठान अनुभाग

संख्या-2/36/2017-18

दिनांक – 18 मार्च, 2017, नई दिल्ली

अधिसूचना

                  भारत के राष्ट्रपति द्वारा लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 14 की उपधारा (2) के अन्तर्गत जारी अधिसूचना के द्वारा प्रत्येक संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों से यह अपेक्षा की गयी है कि उक्त अधिनियम के प्रावधानों एवं उसके अन्तर्गत नियमों तथा किए गये आदेशों के अनुसार लोकसभा के लिए सदस्य निर्वाचित कर दिए जाएँ।

2. लोकसभा निर्वाचन के सम्बन्ध में प्रत्येक संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के लिए निम्न प्रावधान किए गये हैं

(क) नाम निर्देशन करने की अंतिम तारीख – 27 मार्च, 2017

(ख) नाम निर्देशन की संवीक्षा की तारीख – 28 मार्च, 2017

(ग) नाम वापस लेने की अंतिम तारीख – 30 मार्च, 2017

(घ) सभी संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों में निर्वाचन सम्पन्न होने की तारीख – 28 मई, 2017

(ङ) मतगणना की तारीख – 30 मई, 2017

आज्ञा से

ह……………

(क.ख.ग.)

मुख्य निर्वाचन आयुक्त।

प्रतिलिपि गजट एवं प्रमख समाचार पत्रों में प्रकाशन हेत प्रेषित।

आज्ञा से

ह……………

(क.ख.ग.)

मुख्य निर्वाचन आयुक्त


प्रश्न-11: अधिसूचना का स्वरूप स्पष्ट कीजिए और उसका एक उदाहरण भी प्रस्तुत कीजिए।

(UPPCS Mains General Hindi 2015) अधिसूचना/विज्ञप्ति Notice Letter

उत्तर

विभिन्न सरकारी कार्यालयों में चाहे वे भारत सरकार के नियंत्रणाधीन कार्यालय हों या विभिन्न राज्यों की सरकारों के नियंत्रण के अधीन आने वाले कार्यालय हों, सरकारी कर्मचारियों की नियुक्ति, उनकी तैनाती, प्रोन्नति, उनके स्थानान्तरण, उनकी मौलिक नियुक्ति या स्थायीकरण आदि से सम्बन्धित आदेश समय-समय पर आवश्कतानसार जारी करने पड़ते हैं। सरकारी कर्मचारियों को अवकाश भी स्वीकृत किया जाता है। सेवा-काल पूरा होने के बाद उन्हें सेवानिवृत्त करने का भी आदेश जारी किया जाता है। मोटे तौर पर नीचे इन सेवाओं का वर्गीकरण किया गया है। जैसे

(क) अखिल भारतीय सेवाएँ,

(ख) प्रदेश की राज्य सेवाएँ,

(ग) अधीनस्थ सेवाएँ, आदि।

ऊपर श्रेणी (ग) के अन्तर्गत अधिकांशतः “तृतीय श्रेणी” एवं “चतुर्थ श्रेणी” के ही कर्मचारी आते हैं। इनमें कुछ उच्च वर्गीय पद ऐसे भी आते हैं जो श्रेणी-1 या 2 के राजपत्रित पद नहीं होते। ऐसे अधीनस्थ पदों को धारित करने वाले कर्मचारियों की नियुक्ति, उनकी तैनाती, प्रोन्नति, उनके स्थानान्तरण, उनकी मौलिक नियुक्ति या स्थायीकरण अथवा अवकाश स्वीकृत करने वाले आदेशों को कार्यालय आदेश/आदेशों के द्वारा जारी किया जाता है और ऐसे आदेशों की प्रतियाँ कार्यालय के विभिन्न संबंधित अनुभागों को या संबंधित सहायकों को एवं संबंधित अधिकारियों के सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु भेज दी जाती हैं। आवश्यकता पड़ने पर महालेखाकार उत्तर प्रदेश को या संबंधित ट्रेजरी आफिसर के पास भी उक्त कार्यालय आदेश की प्रतियाँ भेज देते हैं। किन्तु (क) अखिल भारतीय सेवाओं, (ख) प्रदेश की राज्य सेवाओं, (ग) अधीनस्थ सेवाओं अथवा विभिन्न श्रेणी के राजपत्रित अधिकारियों के सम्बन्ध में, इन्हीं उपर्युक्त विषयों से सम्बन्धित, जब कोई आदेश निकालना होता है तो उक्त आदेश किसी कार्यालय आदेश के रूप में न होकर एक अधिसूचना के रूप में निकाला जाता है। इसे हिन्दी में “अधिसूचना” और अंग्रेजी में ‘नोटीफिकेशन’ (Notifications) कहते हैं।

अधिसूचना का उदाहरण

उत्तर प्रदेश शासन

न्याय विभाग

(कल्याण निधि) अनुभाग-7

संख्या-723/सात-न्याय-7-35-2014

लखनऊ, दिनांक – 7 सितम्बर, 2015

अधिसूचना/नियुक्ति

                          श्री क.ख.ग., तृतीय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, वाराणसी को, कार्यभार ग्रहण करने के दिनांक से, उत्तर प्रदेश कानूनी सहायता एवं परामर्श बोर्ड, लखनऊ में उप सचिव (द्वितीय) के पूर्णकालिक पद पर नियुक्त किया जाता है।

आज्ञा से

ह……………

(च.छ.ज.)

प्रमुख सचिव।

संख्या-723(1)/सात-न्याय-7-35-2014, तदिनांक

प्रतिलिपि निम्नलिखित के सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित

1. सम्बन्धित अधिकारी।

2. सचिव, उत्तर प्रदेश कानूनी सहायता एवं परामर्श बोर्ड, लखनऊ।

3. महालेखाकार, उत्तर प्रदेश, इलाहाबाद।

4. ट्रेजरी आफिसर, लखनऊ।

5. डायरेक्टर, उत्तर प्रदेश मुद्रण एवं लेखन सामग्री, इलाहाबाद को उपर्युक्त अधिसूचना के अंग्रेजी अनुवाद की प्रति सहित इस अनुरोध के साथ प्रेषित कि वे इसे उत्तर प्रदेश गजट के अगले अंक के भाग-1 में तुरन्त प्रकाशित कर दें। अधिसूचना के उर्दू अनुवाद की प्रति भी संलग्न है।

आज्ञा से

ह……………

(च.छ.ज.)

प्रमुख सचिव।


प्रश्न-12 : अधिसूचना किसे कहते हैं? उदाहरण देकर स्पष्ट कीजिए। (UPPCS Mains General Hindi 2014) अधिसूचना/विज्ञप्ति Notice Letter

उत्तर- विभिन्न सरकारी कार्यालयों में चाहे वे भारत सरकार के नियंत्रणाधीन कार्यालय हों या विभिन्न राज्यों की सरकारों के नियंत्रण के अधीन आने वाले कार्यालय हों, सरकारी कर्मचारियों की नियुक्ति, उनकी तैनाती, प्रोन्नति, उनके स्थानान्तरण, उनकी मौलिक नियुक्ति या स्थायीकरण आदि से सम्बन्धित आदेश समय-समय पर आवश्कतानुसार जारी करने पड़ते हैं। सरकारी कर्मचारियों को अवकाश भी स्वीकत किया जाता है। सेवा-काल पूरा होने के बाद उन्हें सेवानिवृत्त करने का भी आदेश जारी किया जाता है। मोटे तौर पर नीचे इन सेवाओं का वर्गीकरण किया गया है।

जैसे—

(क) अखिल भारतीय सेवाएँ,

(ख) प्रदेश की राज्य सेवाएँ,

(ग) अधीनस्थ सेवाएँ, आदि।

ऊपर श्रेणी (ग) के अन्तर्गत अधिकांशतः “तृतीय श्रेणी’ एवं “चतुर्थ श्रेणी’ के ही कर्मचारी आते हैं। इनमें कुछ उच्च वर्गीय पद ऐसे भी आते हैं जो श्रेणी-1 या 2 के राजपत्रित पद नहीं होते। ऐसे अधीनस्थ पदों को धारित करने वाले कर्मचारियों की नियुक्ति, उनकी तैनाती, प्रोन्नति, उनके स्थानान्तरण, उनकी मौलिक नियुक्ति या स्थायीकरण अथवा अवकाश स्वीकृत करने वाले आदेशों को कार्यालय आदेश/आदेशों के द्वारा जारी किया जाता है और ऐसे आदेशों की प्रतियां कार्यालय के विभिन्न संबंधित अनुभागों को या संबंधित सहायकों को एवं संबंधित अधिकारियों के सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु भेज दी जाती है। आवश्यकता पड़ने पर महालेखाकार उत्तर प्रदेश को या संबंधित ट्रेजरी आफिसर के पास भी उक्त कार्यालय आदेश की प्रतियाँ भेज देते हैं। किन्तु (क) अखिल भारतीय सेवाओं, (ख) प्रदेश की राज्य सेवाओं, (ग) अधीनस्थ सेवाओं अथवा विभिन्न श्रेणी के राजपत्रित अधिकारियों के सम्बन्ध में, इन्हीं उपर्युक्त विषयों से सम्बन्धित, जब कोई आदेश निकालना होता है तो उक्त आदेश किसी कार्यालय आदेश के रूप में न होकर एक अधिसूचना के रूप में निकाला जाता है। इसे हिन्दी में “अधिसूचना” और अंग्रेजी में ‘नोटीफिकेशन’ (Notifications) कहते हैं। अधिसूचना का उदाहरण इस प्रकार है –

भारत सरकार

राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय

केंद्रीय हिंदी प्रशिक्षण संस्थान

सं.ए-32014/1/2018 के.हि.प्र.सं./205

नई दिल्ली, दिनांक – 12 अगस्त,2018

                    एक अधिसूचना विभागीय पदोन्नति समिति की सिफारिश पर सचिव (राजभाषा), राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय निम्नलिखित हिंदी प्राध्यापकों को केंद्रीय हिंदी प्रशिक्षण संस्थान/हिंदी शिक्षण योजना में सहायक निदेशक के पद पर पदोन्नति पर पी. बी.-3 में रु.18500-36000+5400 ग्रेड पे के वेतनमान में उनके नाम के सामने दी गयी तारीख से सहर्ष नियुक्त करते हैं

क्र.सं नाम नियुक्ति की तारीख
1. श्री च.छ.ज. 01-09-2018
2. श्री अ.ब.स 01-09-2018
3. श्री य.र.ल. 01-09-2018

आज्ञा से

ह……………

(क.ख.ग.)

निदेशक।

प्रतिलिपि निम्न को आवस्यक कार्यवादी देत पेखित

1. सम्पादक, समस्त समाचार पत्र।

आज्ञा से

ह……………

(क.ख.ग.)

निदेशक।


प्रश्न-13 : काल्पनिक विधानसभा में विधायक के त्यागपत्र देने के कारण रिक्त स्थान पर उपचुनाव की घोषणा से सम्बन्धित अधिसूचना का प्रारूप प्रस्तुत कीजिए। (UPPCS Mains General Hindi 2012) अधिसूचना/विज्ञप्ति Notice Letter

उत्तर-

निर्वाचन आयोग

भारत सरकार

अधिसूचना सं. 1/2013/वा. क. लि.

नई दिल्ली, दिनांक – 05 जनवरी, 2013

अधिसूचना/चुनाव उद्घोषणा

चुनाव आयोग की संस्तुति के आधार पर विधानसभा क्षेत्र क.ख.ग. के विधायक द्वारा कतिपय कारणों से दिये गये त्यागपत्र के कारण उप चुनाव की अधिसूचना प्रकाशित की जाती है। प्रत्याशी उप चुनाव से संबंधित तिथि से संबंधित सूचना की जानकारी हेतु अगली अधिसूचना की प्रतीक्षा करें। अधिसूचना के अंग्रेजी अनुवाद की प्रति भी साथ में संलग्न है।

आज्ञा से

ह……………

क.ख.ग.

मुख्य चुनाव आयुक्त।

प्रतिलिपि निम्न को आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित – .

1. सम्पादक, समस्त दैनिक समाचार पत्र।

आज्ञा से

ह……………

क.ख.ग.

मुख्य चुनाव आयुक्त।


प्रश्न-14 : भारत सरकार के सूचना प्रसारण मंत्रालय के उप सचिव को अर्जित अवकाश प्रदान किये जाने की अधिसूचना का प्रारूप प्रस्तुत कीजिए। (UPPCS Mains General Hindi 2010) अधिसूचना/विज्ञप्ति Notice Letter

उत्तर

सूचना प्रसारण मंत्रालय

भारत सरकार

नई दिल्ली

सं. 12/12च/2010-11

दिनांक – 16 मार्च, 2010, नई दिल्ली

अधिसूचना/अवकाश

               श्री क.ख.ग., उपसचिव, सूचना मंत्रालय, भारत सरकार को दिनांक 6 फरवरी, 2011 से 4 मार्च, 2011 तक 27 दिन का चिकित्सकीय अवकाश स्वीकृत किया जाता है, तथा इस अवकाश की समाप्ति पर श्री क.ख.ग. अपने वर्तमान पद पर पुनः कार्यरत होंगे।

आज्ञा से

ह……………

(अ.ब.स.)

सचिव।

प्रतिलिपि निम्न को आवश्यक कार्यवाही हेत प्रेषित –

1. सम्पादक, समस्त समाचार पत्र।

आज्ञा से

ह……………

(अ.ब.स.)

सचिव


प्रश्न-15 : अधिसूचना’ से आप क्या समझते हैं? अधिसूचना का एक प्रारूप प्रस्तुत कीजिए। (UPPCS Mains General Hindi 2004) अधिसूचना/विज्ञप्ति Notice Letter

उत्तर- अधिसूचना का आशय– विभिन्न सरकारी कार्यालयों में चाहे वे भारत सरकार के नियंत्रणाधीन कार्यालय हों या विभिन्न राज्यों की सरकारों के नियंत्रण के अधीन आने वाले कार्यालय हों, सरकारी कर्मचारियों की नियुक्ति, उनकी तैनाती, प्रोन्नति, उनके स्थानान्तरण, उनकी मौलिक नियुक्ति या स्थायीकरण आदि से सम्बन्धित आदेश समय-समय पर आवश्कतानुसार जारी करने पड़ते हैं। सरकारी कर्मचारियों को अवकाश भी स्वीकृत किया जाता है। सेवा-काल पूरा होने के बाद उन्हें सेवानिवृत्त करने का भी आदेश जारी किया जाता है। मोटे तौर पर नीचे इन सेवाओं का वर्गीकरण किया गया है। जैसे

(क) अखिल भारतीय सेवाएँ।

(ख) प्रदेश की राज्य सेवाएँ।

(ग) अधीनस्थ सेवाएँ, आदि।

ऊपर श्रेणी (ग) के अन्तर्गत अधिकांशतः “तृतीय श्रेणी’ एवं “चतुर्थ श्रेणी के ही कर्मचारी आते हैं इनमें कुछ उच्च वर्गीय पद ऐसे भी आते हैं जो श्रेणी-1 या 2 के राजपत्रित पद नहीं होते। ऐसे अधीनस्थ पदों को धारित करने वाले कर्मचारियों की नियुक्ति, उनकी तैनाती, प्रोन्नति, उनके स्थानान्तरण, उनकी मौलिक नियुक्ति या स्थायीकरण अथवा अवकाश स्वीकृत करने वाले आदेशों को कार्यालय आदेश/आदेशों के द्वारा जारी किया जाता है और ऐसे आदेशों की प्रतियां कार्यालय के विभिन्न संबंधित अनुभागों को या संबंधित सहायकों को एवं संबंधित अधिकारियों के सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु भेज दी जाती है। आवश्यकता पड़ने पर महालेखाकार उत्तर प्रदेश को या संबंधित ट्रेजरी आफिसर के पास भी उक्त कार्यालय आदेश की प्रतियाँ भेज देते हैं। किन्तु (क) अखिल भारतीय सेवाओं, (ख) प्रदेश की राज्य सेवाओं, (ग) अधीनस्थ सेवाओं अथवा विभिन्न श्रेणी के राजपत्रित अधिकारियों के सम्बन्ध में, इन्हीं उपर्युक्त विषयों से सम्बन्धित, जब कोई आदेश निकालना होता है तो उक्त आदेश किसी कार्यालय आदेश के रूप में न होकर एक अधिसूचना के रूप में निकाला जाता है। इसे हिन्दी में ‘अधिसूचना’ और अंग्रेजी में ‘नोटीफिकेशन’ (Notifications) कहते हैं।

विज्ञप्ति/अधिसूचना का नमूना

विभाग………….

अनुभाग………

संख्या…………….

स्थान………….., दिनांक..

विज्ञप्ति/……….

एतद्द्वारा सर्व साधारण को सूचित किया जाता है कि……………….

……………………………………………………………….

आज्ञा से

ह……………

नाम …………

‘पदनाम ………..

प्रतिलिपि निम्न को आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित

1. …………….।

2. …………….।

आज्ञा से

ह……………

नाम …………

‘पदनाम ………..


प्रश्न-16 : अधिसूचना’ का प्रयोग कहाँ किया जाता है। इसका एक उदाहरण प्रस्तुत कीजिए।

(UPPCS Mains General Hindi 2001) अधिसूचना/विज्ञप्ति Notice Letter

उत्तर-

सरकारी स्तर पर अधिसूचना (Notification) का प्रयोग अधिकांशतः भारतीय गजटों में प्रकाशित सरकारी नियम, आदेश अधिकार एवं नियुक्तियों की सूचना के प्रसंग में होता है।

अधिसूचना का उदाहरण

वित्त मंत्रालय

भारत सरकार भाग-1 अनुभाग-3

सं. 12/2क/2001-02

दिनांक – 12 नवम्बर, 2001, नई दिल्ली

अधिसूचना/अवकाश

                    श्री क.ख.ग., आई.ए.एस., उपनियंत्रक एवं महालेखाकार, वित्त मंत्रालय को 30 दिन का उपार्जित अवकाश प्रदान किया जाता है जो 15 नवम्बर, 2001 से लागू होगा।

आज्ञा से

ह……………

(अ.ब.स.)

प्रमुख सचिव।

प्रतिलिपि निम्न को सूचनार्थ प्रेषित –

1. सचिव, वित्त मंत्रालय।

आज्ञा से

ह……………

(अ.ब.स.)

प्रमुख सचिव


प्रश्न-17 : अधिसूचना/विज्ञप्ति (Notification) किसे कहते हैं? उसका एक प्रारूप तैयार कीजिए।

(UPPCS Special Mains General Hindi 2008) अधिसूचना/विज्ञप्ति Notice Letter

उत्तर-

अधिसूचना (Notification)

विभिन्न सरकारी कार्यालयों में चाहे वे भारत सरकार के नियंत्रणाधीन कार्यालय हों या विभिन्न राज्यों की सरकारों के नियंत्रण के अधीन आने वाले कार्यालय हों, सरकारी कर्मचारियों की नियुक्ति, उनकी तैनाती, प्रोन्नति, उनके स्थानान्तरण, उनकी मौलिक नियुक्ति या स्थायीकरण आदि से सम्बन्धित आदेश समय-समय पर आवश्कतानुसार जारी करने पड़ते हैं। सरकारी कर्मचारियों को अवकाश भी स्वीकृत किया जाता है। सेवा-काल पूरा होने के बाद उन्हें सेवानिवृत्त करने का भी आदेश जारी किया जाता है। मोटे तौर पर नीचे इन सेवाओं का वर्गीकरण किया गया है। जैसे

(क) अखिल भारतीय सेवाएँ।

(ख) प्रदेश की राज्य सेवाएँ।

(ग) अधीनस्थ सेवाएँ, आदि।

ऊपर श्रेणी (ग) के अन्तर्गत अधिकांशतः “तृतीय श्रेणी” एवं “चतुर्थ श्रेणी’ के ही कर्मचारी आते हैं। इनमें कुछ उच्च वर्गीय पद ऐसे भी आते हैं जो श्रेणी-1 या 2 के राजपत्रित पद नहीं होते। ऐसे अधीनस्थ पदों को धारित करने वाले कर्मचारियों की नियुक्ति, उनकी तैनाती, प्रोन्नति, उनके स्थानान्तरण, उनकी मौलिक नियुक्ति या स्थायीकरण अथवा अवकाश स्वीकृत करने वाले आदेशों को कार्यालय आदेश/आदेशों के द्वारा जारी किया जाता है और ऐसे आदेशों की प्रतियां कार्यालय के विभिन्न संबंधित अनुभागों को या संबंधित सहायकों को एवं संबंधित अधिकारियों के सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु भेज दी जाती है। आवश्यकता पड़ने पर महालेखाकार उत्तर प्रदेश को या संबंधित टेजरी आफिसर के पास भी उक्त कार्यालय आदेश की प्रतियाँ भेज देते हैं। किन्तु (क) अखिल भारतीय सेवाओं, (ख) प्रदेश की राज्य सेवाओं. (ग) अधीनस्थ सेवाओं अथवा विभिन्न श्रेणी के राजपत्रित अधिकारियों के सम्बन्ध में, इन्हीं उपर्युक्त विषयों से सम्बन्धित, जब कोई आदेश निकालना होता है तो उक्त आदेश किसी कार्यालय आदेश के रूप में न होकर एक अधिसूचना के रूप में निकाला जाता है। इसे हिन्दी में “अधिसूचना” और अंग्रेजी में ‘नोटीफिकेशन’ (Notifications) कहते हैं।

विज्ञप्ति/अधिसूचना का नमूना

विभाग…………………

अनुभाग………………

संख्या ………………………

स्थान………….., दिनांक………..

विज्ञप्ति/……………..

एतद्द्वारा सर्व साधारण सूचित किया जाता है कि……………………………..

2. ………………………………………………………………………………………………

आज्ञा से

ह0………….

नाम ………….

पदनाम ………….

प्रतिलिपि निम्न को आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित

आज्ञा से

ह0………….

नाम ………….

पदनाम ………….

THE END

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page